ब्रेकिंग न्यूज़

सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Bihar News: बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात: बंगाल और महाराष्ट्र का सफर होगा आसान, जानिए रुट और टाइम-टेबल Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस बेगूसराय में भोजपुरी के अश्लील गानों पर पिस्टल लहराते डांसर का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट

Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र में शादी समारोह में आई 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना से सनसनी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, एफएसएल जांच जारी।

Bihar Crime News

19-Feb-2026 05:55 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र में मानवता को तार-तार कर देने वाली एक घृणित वारदात सामने आई है। यहाँ एक शादी समारोह में शामिल होने आई 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दरिंदगी की गई। इस घटना ने न केवल पीड़ित परिवार को सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में तनाव और भारी आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से कथैया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपने ननिहाल (मामा के घर) एक शादी समारोह की खुशियों में शामिल होने के लिए बरुराज थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बुधवार की शाम जब घर में उत्सव की गहमागहमी थी, तभी किशोरी अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी देर तक जब वह नहीं मिली, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में उसकी खोजबीन शुरू की।


काफी मशक्कत और तलाश के बाद, बुधवार की देर रात ग्रामीणों की नजर एक सुनसान स्थान पर स्थित झोपड़ीनुमा घर के बाहर पड़ी। वहां किशोरी की चप्पलें पड़ी देख ग्रामीणों का माथा ठनका। संदेह गहराने पर जब ग्रामीणों ने झोपड़ी का दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य रूह कंपा देने वाला था। किशोरी वहां लहूलुहान और गंभीर हालत में पड़ी थी। वह असहनीय शारीरिक और मानसिक वेदना के कारण कराह रही थी।


ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए झोपड़ी को घेर लिया और तुरंत स्थानीय बरुराज पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से ही मुख्य आरोपी को दबोच लिया, जिसकी पहचान हरिश्चंद्र साह के रूप में हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहाँ कड़ी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कोई कोताही नहीं बरती। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की विशेष टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने झोपड़ी और आसपास के क्षेत्र से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नमूने और साक्ष्य एकत्र किए हैं, ताकि न्यायालय में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें। उधर, पीड़िता को तत्काल इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


पूरे प्रकरण पर जानकारी देते हुए डीएसपी पश्चिमी, सुचित्रा कुमारी ने मीडिया को बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना कारित हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी हरिश्चंद्र साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का विधिवत मेडिकल कराया जा रहा है और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है। कानून के तहत आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस हर संभव कानूनी कदम उठा रही है।