पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे
07-Apr-2026 01:32 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अहियापुर थाना क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण ने पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में अपहर्ताओं ने बच्ची की जान के बदले 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है और मांग पूरी न होने पर बच्ची की हत्या कर शव फेंकने की धमकी दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माँ विनीता देवी, जो मूल रूप से शिवराहा चतुर्भुज इलाके की रहने वाली हैं, अपने पति के साथ तमिलनाडु की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करती हैं। उनकी सात साल की बेटी पिछले कुछ समय से मुजफ्फरपुर के भिखनपुर स्थित अपने ममेरे भाई (भांजे) के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी।
बीते 31 मार्च को विनीता देवी और उनके पति अपनी बेटी को वापस ले जाने के लिए तमिलनाडु से भिखनपुर पहुँचे थे। उस रात वे अपने भांजे के घर पर ही रुके। लेकिन अगली सुबह की शुरुआत एक खौफनाक खबर के साथ हुई। सुबह सोकर उठने पर परिजनों ने पाया कि बच्ची अपनी मामी के साथ घर से रहस्यमय तरीके से गायब है।
परिजनों ने शुरुआत में अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब बच्ची और उसकी मामी का कहीं पता नहीं चला, तो शक की सुई भांजे के एक पड़ोसी पर जाकर टिकी। आरोप है कि गायब हुई महिला (बच्ची की मामी) का उस पड़ोसी के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जब बच्ची के माता-पिता उस पड़ोसी के घर पहुँचे, तो मामला और भी गंभीर हो गया। परिजनों का आरोप है कि उक्त महिला ने अपने बेटे और उसकी प्रेमिका के साथ मिलकर बच्ची को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर छिपा रखा है। पूछताछ करने पर आरोपित महिला ने सहानुभूति दिखाने के बजाय सीधे 5 लाख रुपये की मांग कर डाली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने साफ लहजे में धमकी दी है कि यदि उन्हें पैसे नहीं मिले, तो वे बच्ची की हत्या कर उसकी लाश कहीं फेंक देंगे। इस कांड में पीड़िता ने तीन के खिलाफ शिकायत की गई ।
इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे और दहशत में है। विनीता देवी की लिखित शिकायत पर अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में जुट गई हैं।
अहियापुर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर आरोपित महिला और उसके सहयोगियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। बच्ची की सुरक्षित बरामदगी हमारी पहली प्राथमिकता है।
फिलहाल, पुलिस प्रेम प्रसंग और रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग बच्ची की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।