DESK:रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुरनगर से सामने आ रही है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सगे चाचा ने 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ कई महीनों तक रेप किया। चाचा की करतूत से परेशान होकर जब पीड़िता ने अपने पिता को यह बात बतायी तब कलयुगी बाप ने बचाने के बजाय उसे ही हवस का शिकार बना डाला।
मानवता को झकझोर देने वाली इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान और परेशान है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं किसी सभ्य समाज को शोभा नहीं देती है। इस तरह की घटनाएं समाज में होनी नहीं चाहिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले ही पीड़ित बच्ची की मां घर छोड़कर चली गयी थी। पति की प्रताड़ना और हरकतों से तंग आकर उसने घर छोड़ने का फैसला लिया। लेकिन बेटी को वही छोड़कर चली गई। घर में मां के नहीं होने का फायदा उठाकर सगे चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ लगातार हवस का शिकार बनाने लगा। आरोपी चाचा ने उसे डराया-धमकाया कि यदि उसने किसी को यह बात बतायी तो उसे जान से मार डालेगा। इसी डर के साये में पिछले 4 महीनों से चाचा मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करता रहा और बच्ची उसके जुल्मों को सहती रही। लेकिन लगातार चाचा के शारिरीक शोषण से तंग आकर उसने हिम्मत जुटाई और अपने पिता को पूरी बात बतायी।
पीडिता ने सोचा कि इस दलदल से एक ही व्यक्ति निकाल सकता है और वो है उनके पिता, जो चाचा को उसकी करतूत की सजा दिलाएंगे तब मुझे न्यााय मिलेगा। लेकिन जैसा वो सोची थी उसका उल्टा हो गया। बेटी को सुरक्षा देने के बजाय पिता ने भी हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। कलयुगी बाप ने भी अपनी सगी बेटी के साथ रेप किया। चाचा और पिता की दरिंदगी से परेशान होकर पीड़िता ने थक हारकर अपनी मामी से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। मामी ने जब उसकी बातें सुनी तब वह भी हैरान रह गयी। भांजी को लेकर मामी कोतवाली थाने न्याय की गुहार लगाने पहुंच गयी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। पीड़िता के बयान पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा और पिता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।