ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / होली के दिन शिवहर में मर्डर, पत्नी और बच्चों के सामने चाकू से...

होली के दिन शिवहर में मर्डर, पत्नी और बच्चों के सामने चाकू से मारा

मृतक की पहचान रिगा गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना पिपराही थाना क्षेत्र के डुब्बा नदी धनकोल तटबंध के पास की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

14-Mar-2025 08:37 AM

By First Bihar

SHEOHAR: देशभर में रंगों का त्योहार होली की धूम मची हुई है। लोग इस पर्व को धूमधाम के साथ मना रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर बिहार के शिवहर से आ रही है जहां होली के दिन अपराधियों का तांडव देखने को मिला। बदमाशों ने पत्नी और बच्चे के सामने चाकू से गोदकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। होली के दिन मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


मृतक की पहचान रिगा गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना पिपराही थाना क्षेत्र के डुब्बा नदी धनकोल तटबंध के पास की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की पुष्टि एसडीपीओ सुशील कुमार ने की है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच कर हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 



शिवहर, समीर कुमार झा