ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / पीएम मोदी की रैली से पहले भागलपुर में हत्या, हाई अलर्ट के बीच...

पीएम मोदी की रैली से पहले भागलपुर में हत्या, हाई अलर्ट के बीच कॉलेज कैंपस में कर्मचारी को मारी गोली

भागलपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के हाई अलर्ट के बीच, टीएनबी कॉलेज परिसर में सरकारी क्वार्टर में घुसकर प्रभु नारायण मंडल की गोली मारकर हत्या। मृतक पीएनबी कॉलेज में कार्यरत थे। पुलिस जांच में जुटी, परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल।

24-Feb-2025 08:18 AM

By First Bihar

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां भागलपुर शहर हाई अलर्ट पर था, वहीं दूसरी ओर रविवार की रात 10 बजे हुई सनसनीखेज हत्या की घटना ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया है। विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत टीएनबी कॉलेज परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में प्रभु नारायण मंडल (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने क्वार्टर में घुसकर उसके सीने में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई।



परिजनों के अनुसार मृतक प्रभु नारायण मंडल मूल रूप से ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी का निवासी था और टीएनबी कॉलेज में तृतीय वर्गीय कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। गोली लगने के बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 


घटना के समय कमरे में मौजूद मृतक के दोस्त ने पहले उसे बाहर निकाला और फिर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय थाना और तातारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 


सीटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। यूनिवर्सिटी थाना और तातारपुर थाना की टीमें मिलकर इस मामले को सुलझाने में जुटी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी आरोपी हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतक के करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। इस जघन्य हत्याकांड से शहर में दहशत का माहौल है।