ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Arrah Crime News: आरा में मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या, मुखिया और...

Arrah Crime News: आरा में मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या, मुखिया और उनके दो बेटों पर मर्डर का आरोप

आरा में 38 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने 5 गोली मारी है। परिजनों ने मुखिया और उनके दोनों पर हत्या का आरोप लगाया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। घटना से गुस्साएं लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया।

28-Jan-2025 08:39 PM

By First Bihar

Arrah Crime News: भोजपुर जिले के आरा से बड़ी खबर आ रही है जहां मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना से गुस्साएं लोगों ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 


घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव की है। मृतक की पहचान हेतमपुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुमित सिंह के रूप में हुई है। जिसे बदमाशों ने पेट और पीठ में 5 गोलियां मारी जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साएं लोगों ने हॉस्पिटल में हंगामा शुरू कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया।


 जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी। मृतक के चाचा अरुण सिं ने सोहरा पंचायत के मुखिया और उनके दो बेटों पर भतीजा सुमित सिंह की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 2 महीने पूर्व सोहरा पंचायत के वर्तमान मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गांव के वार्ड सदस्य से वो हस्तांक्षक कराने गया था तभी उसके साथ मारपीट की गयी थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए चौकीदार ने उनके भतीजे को गांव में बुलाया था। 


वहां से घर लौटने के दौरान मुखिया और उनके दोनों बेटों ने गोली मारकर सुमित की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही परिजन आरोपी मुखिया और उनके दोनों बेटों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।