ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश

Bihar Crime News: बिहार में बीज कारोबारी से लूट कांड का 24 घंटे में पर्दाफाश, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में बीज व्यापारी विक्की कुमार से हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लूटा गया मोबाइल, नकदी और घटना में प्रयुक्त हरा रंग का CNG ऑटो भी बरामद किया गया।

Bihar Crime News

09-Dec-2025 12:58 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर बीज व्यापारी से हुई लूट कांड का मुंगेर पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और लूटा गया मोबाइल, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में दो का पुराना आपराधिक इतिहास सामने आया है।


मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहिया चौक के पास 7 दिसंबर को यह लूट की वारदात हुई थी। पटना के पंचमहला थाना क्षेत्र निवासी बीज व्यापारी विक्की कुमार से तीन अपराधियों ने मारपीट कर मोबाइल और 5,000 रुपये नकद छीन लिए। साथ ही, अपराधियों ने पीड़ित के मोबाइल से यूपीआई के जरिए 6,060 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए।


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों—जगदम्बापुर फरदा निवासी छोटू यादव, मिठू कुमार और अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटा गया मोबाइल, 6,450 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हरे रंग का CNG ऑटो बरामद किया गया।


सदर डीएसपी कुमार अभिषेक ने बताया कि अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूट में प्रयुक्त ऑटो सिंहिया के पास देखा गया है। पुलिस ने दबिश देकर ऑटो जब्त किया और तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अपराधियों में अजीत कुमार और मिठू यादव के खिलाफ पहले से लूट और आर्म्स एक्ट के मामले सफियासराय और हेमजापुर थाना में दर्ज हैं। तीसरे आरोपी छोटू यादव के आपराधिक इतिहास की जांच पुलिस कर रही है।