बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Mar-2026 09:57 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर स्थित पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार, चोर देर रात स्कूल की चारदीवारी पार कर अंदर दाखिल हुए और कई कमरों के ताले व कुंडियां तोड़ दीं। इसके बाद उन्होंने कमरों में तोड़फोड़ करते हुए विद्यालय की बिजली व्यवस्था को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वायरिंग उखाड़ दी गई और स्विच, बोर्ड सहित कई विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया।
विद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य से भी चोरों ने करीब 10 बोरी सीमेंट, सरिया, रिंग समेत अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर ली। इसके अलावा मोटर का तार काट दिया गया। मौके से एक धारदार चाकू भी बरामद हुआ है, जिससे घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।
सुबह जब शिक्षक और छात्र विद्यालय पहुंचे तो कमरों की स्थिति देखकर हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के अनुसार, इस घटना में बिजली वायरिंग और अन्य सामान मिलाकर लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।