ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख...

मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये

मुंगेर में साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 11.69 लाख रुपये ठग लिए। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए झांसा देकर निवेश कराया, पैसे निकालने पर मांगी गई अतिरिक्त फीस।

31-Mar-2026 08:32 PM

By First Bihar

MUNGER: पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद साइबर ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालच में आकर लोग खुद ठगी का शिकार हो रहे हैं। पढ़े लिखे और संपन्न लोग भी साइबर ठगों के झांसे में आ रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से हैं जो ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ा हुआ है। साइबर ठगों के चक्कर में एक व्यक्ति 11 लाख रुपये गवां बैठा। लाखों रूपये गंवाने के बाद पीड़ित ने साइबर थाने को इसकी जानकारी दी और केस दर्ज कराया।  


पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत संग्रामपुर थाना क्षेत्र इलाके का है , जहां के निवासी समीर कुमार ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो अपनी गाढ़ी कमाई के 11 लाख 69 हजार 452 रुपया को गंवा दिया। जिसके बाद उसने इस मामले में साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया, थाना को दिए अपने लिखित आवेदन में समीर ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में जानकारी मिली ,


 जिसके बाद उससे संपर्क कर के उन लोगों ने उसे कई ट्रेडिंग व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया । जहां कई लोग पहले से जुड़े थे और उसमें सभी ट्रेडिंग से हुए प्रॉफिट का स्क्रीन शॉट भेज भेजे बधाई दे रहे थे । ठगों के इस चाल को वो नहीं समझ सके और दो ग्रुप rudra shares और fyers ग्रुप में ट्रेडिंग अकाउंट खोल उसके दिए अकाउंट में कई बार में 11 लाख 69 हजार 452 रुपया को शेयरों में इन्वेस्ट कर दिया।  


साथ ही उसका जो प्रॉफिट हो रहा था वो भी स्क्रीन पे दिख रहा था। जब वह अपने प्रॉफिट को अपने अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहा तो पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। जब दिए गए फोन नंबर से बात किया गया तो ठगों ने बताया कि पैसे निकालने के लिय इनकम टैक्स और brokerage fee देना होगा । इसके बाद उससे पता लग गया कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुका है और तत्काल उसने 1930 पे अपने कंप्लेन दर्ज करवा साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया । 


वहीं इस मामले साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी राकेश रंजन ने बताया कि आज कल साइबर फ्रॉड के झांसे में पढ़ेलिखे और समृद्ध लोग आ रहे है।  जिसका ताजा उदाहरण यह मामला है।  इसे पहले भी ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के झांसे में फंस कई लोगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग कर अपने लाखों रुपया जो उनकी गाड़ी कमाई है को गंवा चुके है ।


 साथ ही लोगों से उन्होंने पुनः अपील भी किया कि वे ऑनलाइन ट्रेडिंग और जल्दबाजी मे ज्यादा पैसे कमाने के लालच में न फंसे । पहले उसे जान ले समझ ले और काफी सतर्क हो किसी स्कीम में पैसा लगाएं नहीं तो आप भी साइबर फ्रॉड के शिकार हो अपनी गाढ़ी कमाई गंवा सकते है ।