ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में कब्रिस्तान विवाद को लेकर हिंसक झड़प, दो पक्षों...

Bihar Crime News: बिहार में कब्रिस्तान विवाद को लेकर हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच गोलीबारी और पथराव; कई गिरफ्तार

Bihar Crime News: मुंगेर के फरादा गांव में कब्रिस्तान को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। गोलीबारी और पथराव में एक व्यक्ति घायल हुआ जबकि एक के पैर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने दोनों पक्षों से 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

27-Sep-2025 03:12 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले के सफियाबाद थाना क्षेत्र के फरादा गांव में कब्रिस्तान से जुड़े विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी और पथराव शुरू हो गया।


इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही एसपी और एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया।


एसपी ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों से करीब 20 से 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है, हालांकि इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

रिपोर्ट- इम्तियाज खान, मुंगेर