ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

Bihar Crime News: बिहार में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दियारा में संचालित किया जा रहा था हथियारों का कारखाना

मुंगेर पुलिस और एसटीएफ ने गंगा पार भेलवा दियारा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में हथियार निर्माता को गिरफ्तार किया गया, जबकि बड़ी संख्या में निर्मित-अर्धनिर्मित हथियार और मशीनरी बरामद हुई।

Bihar Crime News

11-Dec-2025 06:51 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में निर्मित और अर्ध निर्मित हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। दियारा इलाके में अवैध हथियारों का कारखाना चलाया जा रहा था।


दरअसल, मुंगेर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार भेलवा दियारा में बुधवार की देर शाम एसटीएफ और मुंगेर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान चार मिनी गन फैक्ट्रियों का उद्भेदन किया गया। मौके से एक हथियार निर्माता मो. फैयाज, निवासी मिर्जापुर बरदह, को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन निर्मित पिस्टल, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, चार बेस मशीन, ड्रिल मशीन, हैंड बेस मशीन, एक मैगजीन समेत हथियार बनाने का भारी मात्रा में उपकरण बरामद किया। वहीं, अन्य हथियार कारोबारी दियारा का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिंद टोली भेलवा दियारा में अवैध मिनी गन फैक्टरी चलाकर बड़े पैमाने पर हथियार तैयार किए जा रहे हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसटीएफ और मुफस्सिल थाना पुलिस शामिल थी।टीम नाव से गंगा पार कर दियारा क्षेत्र पहुंची और घेराबंदी करते हुए छापेमारी की।