बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
27-Jan-2025 04:34 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: मुंगेर पुलिस ने सड़क लूट कांड के दो मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूट के सामान भी बरामद हुए हैं। बदमाशों ने पिछले दिनों शादी के बाद बांका से यूपी लौट रहे दूल्हे से लूटपाट की था और विरोध करने पर दूल्हे के जीजा को गोली मार दी थी।
दरअसल,शादी के बाद बांका से दुल्हन को लेकर यूपी लौट रहे दूल्हे के साथ बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने दूल्हे के जीजा को गोली मार दिया था। इसके अलावा बरियारपुर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके कलारामपुर में यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों ने लूटपाट की दोनों वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूट के तीन मोबाइल को भी बरामद किया। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि पांच अपराधी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि संगठित गिरोह बनाकर यह अपराधी रात में सुनसान सड़कों पे योजना बद्ध तरीके यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे।
एसपी ने बताया कि लूटपाट घटना की दो अलग-अलग दर्ज केस के आधार पर छानबीन के दौरान पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन गिरोह के अपराधियों के द्वारा सड़क पर जा रहे वाहनों पर पत्थर मारकर गाड़ी रुकवा दिया जाता था और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता था। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहा है।