ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में दिल को दहला देने वाली वारदात, नाबालिग बच्ची...

Bihar Crime News: बिहार में दिल को दहला देने वाली वारदात, नाबालिग बच्ची को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला, रेप के बाद हत्या की आशंका

28-Mar-2025 04:40 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक 13 साल की मासूम लड़की को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। रेप के बाद बच्ची की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेनीगीर नया टोला की है।


बताया जा रहा है कि बच्ची के परिजन अलविदा की नमाज अदा करने गए थे, तभी बदमाशों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। परिजन जब नमाज अदा कर वापस घर लौटे तो बच्ची को खून से लथपथ पाया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। 


जानकारी के मुताबिक, मो. फकरुद्दीन की 13 वर्षीय बच्ची कि अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके पर से फरार हो गए। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त छोटे बच्चों के अलावा घर में कोई नहीं था और परिवार के सभी मर्द जुमा की नमाज पढ़ने मस्जिद गए हुए थे। नमाज जैसे ही खत्म हुआ वैसे ही मृतिका कि बड़ी बहन रोते हुए अपने फूफा के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। बच्ची का शरीर खून से पूरा लतपत अर्धनग्न हालत में पलंग पर पड़ा हुआ था। 


इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे मे लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन मे जुट गई है। मृतिका पांच बहन और तीन भाई है। इस मामले मे मुंगेर एस पी सैय्यद इमरान मसूद ने बताया कि घटना कि सूचना मिली है हम लोग उसकी गहन जांच कर रहे है FSL की टीम भी जांच कर रही है, अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले मे जो भी दोषी पाए जाएंगे उसपर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।