बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
30-Mar-2025 10:22 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर मे एक बार फिर पुलिस पर हमला किया गया है। जिसमें चार पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए बरियारपुर PHC ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 महिला और 5 पुरुष सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने इस बात की जानकारी दी।
दरअसल शनिवार की देर शाम बरियारपुर थाना क्षेत्र के सोतीपुल के पास पड़िया गांव मे पुलिस को एक बार फिर पब्लिक के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। जिसमे दो महिला सिपाही और दो पुरुष सिपाही बुरी तरह से घायल हो गए। जिनका इलाज बरियारपुर PHC मे चल रहा है। शनिवार कि देर शाम पुलिस ने एक वांछित अपराधी देव राज ऊर्फ देवू को गिरफ्तार किया था।
जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे छुड़ाने के लिए सोतीपुर पड़िया के पास NH 333 को जाम कर दिया। जब पुलिस वहां ग्रामीणों को समझाने बुझाने का कोशिश कर रही थी तभी भीड़ से किसी ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमे दो महिला सिपाही केशरी कुमारी, कंचन कुमारी और दो पुरुष सिपाही विनोद और नवोद कुमार बुरी तरह से घायल हो गए।
जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच महिला सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य 15 हमलावरों की पहचान की जा चुकी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा 40 - 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी है।-