खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
05-Sep-2025 01:56 PM
By FIRST BIHAR
Crime News: अनंत चतुर्दशी जैसे पावन अवसर पर मुंबई पुलिस को एक बेहद धमकी भरा मैसेज मिला है, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर पहुंच गई है। यह मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर भेजा गया, जिसमें दावा किया गया है कि 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए गए हैं और धमाके के बाद पूरी मुंबई हिल जाएगी।
धमकी देने वाले ने खुद को एक आतंकी संगठन "लश्कर-ए-जिहादी" का सदस्य बताया है। मैसेज में यह भी कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं और वे 400 किलो आरडीएक्स के साथ मुंबई में बड़ा विस्फोट करने की योजना बना रहे हैं, जिससे 1 करोड़ लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।
धमकी की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस टीमें तैनात कर दी गई हैं। साथ ही, धमकी भरे मैसेज के सोर्स की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और इसे महज अफवाह मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।
मुंबई पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें। सुरक्षा एजेंसियां भी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा रही हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि अनंत चतुर्दशी और आने वाले अन्य त्योहारों को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।