बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
01-Dec-2025 08:49 PM
By First Bihar
DESK: पबजी खेलने के चक्कर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की जान ले ली। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वो पति को पबजी खेलने से मना करती थी। एक दिन वो नागवार गुजरा और पति ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
दिन को दहला देने वाली घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सामने आई है। जहां पबजी खेलने से रोकने पर पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना गुढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 की है, जहां नवविवाहिता नेहा पटेल का शव उसके घर में मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी पति रंजीत पटेल फिलहाल फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार, नेहा और रंजीत की शादी 5 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के केवल छह महीने बाद ही नेहा की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। परिजनों का आरोप है कि रंजीत लगातार नेहा पर दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाता था और आए दिन विवाद करता था। इसके अलावा पति को मोबाइल पर पबजी खेलने की इतनी लत थी कि वह घर का कोई काम नहीं करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
घटना वाली रात भी नेहा ने पति को पबजी खेलना छोड़कर कोई काम करने की सलाह दी, जिससे वह भड़क उठा। आरोप है कि रंजीत ने गमछे से नेहा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के समय घर के अन्य परिजन दूसरे कमरे में थे, जिन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। हत्या के बाद आरोपी ने कमरे को बाहर से बंद किया और अपने साढ़ू को मैसेज भेजकर हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद वह फरार हो गया।
मृतका के परिजनों का कहना है कि पति रंजीत और सुसुरालवाले अक्सर दहेज को लेकर बेटी नेहा को प्रताड़ित किया करते थे। मृतका के परिजनों के बयान केस दर्ज किया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है।