ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
26-Sep-2019 01:39 PM
BHOPAL: मध्यप्रदेश के हनी ट्रैप मामले में एक के बाद कई खुलासे हो रहे हैं. जबसे हनी ट्रैप के इस रैकेट का खुलासा हुआ है, कई दिग्गज नेताओं, अधिकारियों और व्यापारियों की नींद उड़ गई है. हनी ट्रैप के इस मामले में अब कई बॉलीवुड एक्ट्रेस का भी नाम सामने आया है, जिसने कई राज खोल दिये हैं.
हनी ट्रैप के इस मामले से जुड़ी 4000 फाइलें जांच एजेंसियों को मिल चुकी हैं और फाइलों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है. हनीट्रैप में 40 कॉल गर्ल्स की संलिप्तता के खुलासे के बाद अब इसमें बॉलीवुड की कुछ हीरोइनों के नाम भी सामने आ रहे हैं. जो ना सिर्फ नेताओं और अफसरों के करीब गईं बल्कि बेहद शातिराना तरीके से उनका वीडियो भी बना लिया. जिसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला. इन पिक्चर्स और वीडियो का इस्तेमाल वो उनसे पैसे ऐंठने और सरकारी काम निकलवाने के लिए करती थी.
हनी ट्रैप कांड में बॉलीवुड की कई बी-ग्रेड हिरोइनें भी शामिल रही हैं. अपने हुस्न का जलवा दिखाकर इन्होंने सियासत के बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ कई आला ब्यूरोक्रेट्स की भी नब्ज़ पकड़ी. पुलिस को अब तक ऐसे कई वीडियो मिल चुके हैं. एक तरफ पुलिस हनी ट्रैप मामले की जांच कर रही है. तो वहीं दूसरी तरफ आयकर विभाग भी इस मामले में करोड़ों रुपये के लेन-देन की बात सामने आने के बाद एक्शन में है. पकड़ी गई महिलाओं के पुराने रिकॉर्ड और लेन-देन की छानबीन भी की जा रही है.