मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
30-Mar-2026 05:56 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना बरहरवा महानंद गांव की है, जहां मृतका की पहचान उमाशंकर महाराज की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
मृतका के पति उमाशंकर महाराज ने अपने पड़ोसी त्रिलोकी शर्मा और अन्य लोगों पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर बताया कि उनका त्रिलोकी शर्मा से पहले से विवाद चल रहा था और दोनों पक्षों के बीच केस भी दर्ज है।
पति के अनुसार, बीती रात उनकी पत्नी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर जब वह खोजबीन करने निकले, तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर रहे हैं। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे, आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिजन महिला को घर लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इधर इस मामले में गांव के ही एक तांत्रिक उषमान का बयान भी सामने आया है, जिसने मामले को और उलझा दिया है। तांत्रिक का कहना है कि रात में परिजन महिला को उसके पास लेकर आए थे, लेकिन जब उसने जांच की तो महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि परिजनों ने उस पर दबाव बनाया, जिसके बाद उसने केवल मंत्र पढ़कर महिला के कान में फूंक मारी और उन्हें बाहर इलाज के लिए ले जाने की सलाह दी।
बताया जा रहा है कि इसके बाद परिजन महिला के शव को लेकर त्रिलोकी शर्मा के दरवाजे पर रखकर हंगामा करने लगे, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले को लेकर कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत हुई है। मृतका के पति द्वारा गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत मारपीट से हुई है या किसी अन्य कारण से। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी