ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत

Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

Bihar Crime News: मोतिहारी में व्यवसायी के घर 20 लाख से अधिक की चोरी मामले का पुलिस 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ित कारोबारी और उनका परिवार परेशान है और कार्रवाई नहीं होने के कारण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

Bihar Crime News

20-Feb-2026 06:44 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रुपडीह में व्यवसायी रत्नेश जायसवाल के घर हुई करीब 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी का 10 दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। बड़ी वारदात के बावजूद कार्रवाई की धीमी रफ्तार को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।


जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी को व्यवसायी का पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने मां और पत्नी के कमरे की अलमीरा तोड़ दी और उसमें रखे स्वर्ण आभूषण व नगदी समेट ली। चोरी की वारदात पेशेवर अंदाज में अंजाम दी गई, जिससे किसी संगठित गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।


दुकान बंद कर घर लौटे व्यवसायी ने जब टूटा ताला और बिखरी अलमीरा देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही गई, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी न तो किसी की गिरफ्तारी हुई है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी हो सकी है।


पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात से हस्तक्षेप की मांग करते हुए जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की अपील की है। उधर, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी