EAST CHAMPARAN: मोतिहारी के एक होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। जिसका खुलासा पुलिस ने किया है। होटल विद्याराज में पुलिस ने छापेमारी कर चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। वही चार नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है। होटल के मालिक राजीव कुमार को भी हिरासत में लिया गया है, जो बिना रजिस्टर में एट्री कराये एक दो घंटे के लिए होटल बुक करता था, और इसके एवज में 1200 से 1500 रुपये लेता था।
मोतिहारी में सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र स्थित विद्याराज होटल में छापेमारी कर चार युवकों और चार युवती को पकड़ा है। जिसमें होटल मालिक की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस ने होटल मालिक राजीव को भी हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
मामले को लेकर सदर डीएसपी दिलीप कुमार और सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि विद्याराज होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत होटल में छापेमारी कर दी। होटल के हरेक कमरे को सर्च किया, जहां से तीन युवक को पहले पकड़ा गया फिर चार युवतियों का रेस्क्यू किया गया जो नाबालिग हैं।
सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने होटल के मालिक राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है, जो अवैध तरीके से होटल का कमरा एक दो घंटे के लिए देता था और बिना रजिस्टर में एंट्री किये 12 से 15 सौ रूपए लेता था। होटल से पकड़े गये युवकों और युवतियों को थाने ले जाया गया है, जहां पूछताछ की जा रही है। होटल के मालिक राजीव से भी पूछताछ जारी है। पुलिस की इस रेड से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट