Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सरकारी राशि गबन के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। नगर थाना कांड संख्या 1054/26 के तहत पुलिस ने इमादुद्दीन शाबिर और अमन कुमार की गिरफ्तारी के लिए यह घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार, इमादुद्दीन शाबिर कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि अमन कुमार छतौनी बाजार का निवासी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर मोतिहारी पुलिस को सूचित करें।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे इनाम की राशि दी जाएगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से संपर्क नंबर 9031827100 जारी किया गया है। अब देखना होगा कि इनाम की घोषणा के बाद पुलिस को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में कितनी सफलता मिलती है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी