ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / crime / मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट...

मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा

मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की टीम ने 24 घंटे में जहरीली शराब बनाने वाला स्प्रिट बरामद किया। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी। 24 घटे में जहरीली स्प्रिट की दूसरी खेप बरामद। शराब के धंधेबाजों के बीच मचा हड़कंप।

04-Apr-2026 10:33 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में जहरीली शराब कांड के बाद जिला पुलिस और एक्साइज विभाग की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक्साइज विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। महज 24 घंटे के भीतर टीम ने जहरीली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्प्रिट को बरामद किया है।


 मिली जानकारी के अनुसार एक्साइज पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप एक सिंचाई नाले में अवैध रूप से स्प्रिट छुपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही एक्साइज टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। टीम ने जब नाले के ऊपर रखे गए ईख की पराली को हटाया तो उसके नीचे छुपाकर रखा गया एक गैलन बरामद हुआ। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गैलन में जहरीली शराब बनाने में उपयोग होने वाला स्प्रिट रखा गया था। 


बताया जा रहा है कि बरामद स्प्रिट शराब तस्कर कन्हैया यादव और राजा यादव का है। इस मामले में पुलिस पहले ही राजा यादव को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कन्हैया यादव अभी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि बताया है और कहा है कि जहरीली शराब कांड के बाद अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। 


अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत और कई के बीमार होने की घटना के बाद प्रशासन पर सख्ती दिखाने का दबाव बढ़ गया है। इसी के तहत पुलिस और एक्साइज विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। लगातार हो रही छापेमारी से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध शराब की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट