Bihar News: मोतिहारी के जिला शिक्षा कार्यालय में वेतन घोटाला हुआ. खेल में बाहरी नहीं बल्कि अपने लोग ही शामिल थे. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जब जांच कराई तो पूरी पोल पट्टी खुल गई. इसके बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने 28 अक्टूबर 2026 को नगर थाने में डीईओ कार्यलय में तैनात मदरसा शिक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया.

कहां गए घोटालेबाज..आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई?

मोतिहारी के नगर थाने में केस दर्ज कराये हुए पंद्रह दिन बीत गए, अभी तक चार में किसी एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. मोतिहारी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की भी घोषणा की, पर अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि, क्या मामले को दबाने की कोशिश की जा रही, फरार अभियुक्तों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.  


28 अक्टूबर को चार अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज हुआ था केस 

मोतिहारी के तत्कालीन डीपीओ स्थापना ने 28 अक्टूबर को नगर थान में केस दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया. जिसमें उल्लेख किया गया कि वेतन निकासी में फर्जीवाड़ा किया गया है. शिक्षकों के वेतन भुगतान राशि में प्राप्त अनियमितता के मद्देनजर विभागीय निदेश के आलोक में जिला अन्तर्गत HRMS प्रणाली से किये जा रहे वेतन भुगतान की जाँच की गई. जिसमें पता चला कि जो शिक्षक पूर्व मे त्यागपत्र / सेवा मुक्त थे, उनके स्थान पर HRMS प्रणाली से शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए प्रतिनियुक्त एवं अधिकृत मो० इमादुदीन शाबिर उर्फ बेताब मदरसा शिक्षक, मदरसा मिसवाहुल उलूम सेमरहिया छौड़ादानों और अमन कुमार, HRMS ऑपरेटर द्वारा HRMS प्रणाली में जानबूझ कर छेड छाड़ किया है. इसके बाद स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों के अकाउंट में पैसे भेजे गए.

 मो० इमादुदीन शाबिर का खाता संख्या-444110110013302 बैंक आफै इन्डिया मोतिहारी (स्वयं का खाता) तथा अपनी पत्नी रोविना कौशर, खाता सं०-41435198332 भारतीय स्टेट बैंक, ज्ञानबाबु चौक मोतिहारी के खाता में राशि भेजी गई. साथ ही अमन कुमार, खाता सं0-44534984080 भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इन्डिया, मुख्य शाखा कचहरी मोतिहारी एवं 7101698023 इंन्डियन बैंक मेन रोड मोतिहारी (स्वयं का खाता में) एवं माता सुमन के खाता सं0-59187637095 ईन्डियन बैंक मेन रोड मोतिहारी को HRMS PORTAL पर वेतन भुगतान प्रणाली से अवैध तरीके के जोड़कर उक्त पाँच खाता में अवैध भुगतान कर सरकारी राशि का अवैध निकासी किया गया है। 

मो० इमादुदीन शाबिर, द्वारा खाता संख्या-444110110013302 बैंक ऑफ इन्डिया मोतिहारी, में अवैध निकासी की गई राशि -13 लाख 87 हजार 881 रू.स्वयं के खाता में जमा की गई है। रोविना कौशर, (पत्नी - मो० इमादुदीन शाबिर) के खाता संख्या 41435198332 भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से अवैध निकासी की राशि – 1748178 रू. 

अमन कुमार द्वारा खाता संख्या-44534984080 भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इन्डिया, मुख्या शाखा कचहरी ( स्वय) अवैध निकासी की राशि-1118063 रू. साथ ही खाता संख्या- 7101698023 इंन्डियन बैंक मेन रोड मोतिहारी में अवैध निकासी की राशि 702247 रू. सुमन (माता-अमन कुमार) के खाता संख्या-59187637095 इंन्डियन बैंक मेन रोड मोतिहारी में अवैध निकासी की राशि- 1100789 रू जमा की गई है. 


डीपीओ (स्थापना) ने नगर थाने की पुलिस को 28 अक्टूबर को दिए आवेदन उपरोक्त दोनों कर्मी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज करने का आवेदन दिया. इसके बाद पुलिस ने कांड सं-1054/26 दर्ज कर चार लोग मो० इमादुदीन शाबिर, रोविना कौशर, अमन कुमार और सुमन के खिलाफ 316(5)/336(3)/338/340(2)/341/318(4)/61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया है.