ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar Crime News: सनकी बेटे ने की मां और पिता की हत्या, डबल...

Bihar Crime News: सनकी बेटे ने की मां और पिता की हत्या, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी; वारदात की वजह तलाश रही पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण में एक सनकी युवक ने अपनी मां और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है.

20-Mar-2025 02:07 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक सनकी बेटे ने अपनी सौतेली मां और पिता की जान ले ली। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंची है और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत के हताहरपुर गांव की है।


दरअसल, हताहरपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पति-पत्नी का शव लोगों ने देखा। हत्या का आरोप मृतक दंपति के बेटे पर लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई। 


बताया जा रहा है कि यह घटना रात के समय हुई, जब परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर थे। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटनास्थल पर जांच जारी है।