पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
26-Jun-2025 04:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में एक तरफ जहां अपराधी तांडव मचा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद में हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा घटना मोतिहारी से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक पुजारी की मंदिर के भीतर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के शिव मंदिर की है।
मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के चाप गांव निवासी हरि गिरि के रूप में हुई है, जो शिव मंदिर के पुजारी थे। बताया जा रहा है कि मंदिर के पास स्थित पांच कट्ठा जमीन को लेकर उनका गांव के किसी शख्स से विवाद चल रहा था। हर दिन की तरह पुजारी बुधवार की रात मंदिर में सो रहे थे। देर रात बदमाशों ने चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी।
गुरुवार की सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो पुजारी का खून से सना शव देखकर दंग रह गए। लोगों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जमा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही आरोपियों ने हत्या की धमकी दी थी।
पूरे मामले पर थानेदार अनुज सिंह ने बताया कि पुजारी की हत्या पांच कट्ठा जमीन के विवाद में की गई है। परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।