बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज
06-Apr-2026 12:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे एक गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया। इसी दौरान उसके बड़े भाई का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना वार्ड नंबर छह की बताई जा रही है।
घायल गार्ड की पहचान किस्मत मियां के 25 वर्षीय पुत्र काशिम मियां के रूप में हुई है। काशिम के अनुसार, वह देर रात घर में सो रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने खिड़की के रास्ते उस पर गोली चला दी और फरार हो गए। गोली लगने के बाद उसके शोर मचाने पर परिजन उसे तुरंत मोतिहारी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना ने उस समय और भी रहस्यमयी मोड़ ले लिया जब काशिम के बड़े भाई फिरोज मिया का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के संबंध में काशिम की भाभी सलेया खातून ने बताया कि सभी लोग घर में सो रहे थे। घटना से करीब आधे घंटे पहले वह बच्चों को लेकर दूसरे कमरे में चली गई थीं। अचानक काशिम के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वह पहुंचीं, तो वह बिस्तर पर तड़प रहा था। शुरुआत में उन्हें करंट लगने का शक हुआ, लेकिन काशिम ने बताया कि उसे गोली मारी गई है, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि सुबह जानकारी मिली कि फिरोज मिया ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी, जिसके कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटका मिला। सदर डीएसपी-2 जितेश पांडे ने अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की और बाद में घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। इस दोहरी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी