चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
27-Feb-2025 09:50 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Moradabad Crime News: यूपी के मुरादाबाद से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के भोगपुर मिठौनी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा कक्षा 3 की छात्रा की पिटाई करने से उसकी आंख की रोशनी चले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत करने गई बच्ची की मां की भी पिटाई की गई है। पीड़ित छात्रा की मां ने डीएम से इस मामले की शिकायत की है।
पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी मासूम बेटी ने एक महीने पहले स्कूल से घर जल्द जाने की जिद की तो प्रधानाध्यापिका ने उसे बेरहमी से पीट दिया था, जिससे उनकी बेटी की बाईं आंख की रोशनी चली गई। छात्रा की मां ने बुधवार को जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी नगरीय क्षेत्र शुभम गुप्ता करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
थाना मझोला क्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी पीड़ित छात्रा की मां ज्योति कश्यप ने बताया कि उसकी दो बेटियां भोगपुर मिठौनी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 में पढ़ती हैं। ज्योति ने विद्यालय की प्रिंसिपल गीता करन पर अपनी छोटी बेटी हिमांशी की बुरी तरह से पिटाई करने का आरोप लगाया है। छात्रा की मां का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका के द्वारा की गई पिटाई से छात्रा हिमांशी की आंख की रोशनी चली गई है। ज्योति कश्यप ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी बेटी का सरकारी नेत्र चिकित्सालय और निजी नेत्र चिकित्सकों से लेकर दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार कराया है। जिसमें पता चला है कि छात्रा अब उस आंख से नहीं देख सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं।