Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन! PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया
01-Jul-2025 04:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: मोकामा गोलीकांड में गैंगस्टर सोनू को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सोनू के खिलाफ दर्ज सभी 4-5 मामलों में उसे जमानत दे दी है। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह भागलपुर जेल से रिहा हो जाएगा।
दरअसल, यह मामला 22 जनवरी 2025 का है, जब सोनू और मोनू ने मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया था। मुकेश उनके ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करता था। दोनों ने उस पर 68 लाख रुपये की गबन का आरोप लगाया। मुकेश ने इस बारे में अनंत सिंह से मदद मांगी और थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ जलालपुर पहुंचे, ताला तोड़ा और सोनू-मोनू से बातचीत के लिए नौरंगा गांव पहुंचे। वहीं दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। करीब 70 राउंड फायरिंग हुई, हालांकि पुलिस ने केवल 14 खोखे बरामद किए।
23 जनवरी को मुकेश के घर दोबारा गोलीबारी हुई, जिसमें पुलिस को 4 खोखे मिले। 24 जनवरी को पचमला थाना पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया और पहले पटना, फिर भागलपुर जेल भेजा गया। उसी दिन अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। बताया जा रहा है कि अब सोनू की रिहाई के बाद मोनू भी सरेंडर कर सकता है।
इस गोलीबारी का एक 53 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें 20 राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं। इसके आधार पर अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा और मारपीट जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया था।