ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / crime / Dularchand Murder Case: दुलारचंद हत्याकांड के बाद मोकामा में तनाव, सूरजभान सिंह की...

Dularchand Murder Case: दुलारचंद हत्याकांड के बाद मोकामा में तनाव, सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी की गाड़ी पर पथराव

Dularchand Murder Case: दुलारचंद यादव की हत्या के बाद मोकामा में तनाव बढ़ गया है। इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान सूरजभान सिंह की पत्नी और आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी के काफिले पर पथराव की घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

31-Oct-2025 02:46 PM

By FIRST BIHAR

Dularchand Murder Case: मोकामा में जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी उर्फ लल्लू मुखिया के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। गुरुवार को तार तर गांव में हुई इस हत्या की वारदात के बाद शुक्रवार को हिंसा भड़क उठी। चुनाव प्रचार करने गई सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी की गाड़ी पर पथराव हुआ है।


दरअसल, मोकामा की राजनीति में पिछले कुछ समय से जो आग लगी है, वह थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते कुछ दिनों में चुनावी माहौल में हिंसा की घटनाओं ने जनता और प्रशासन दोनों को हिला कर रख दिया है। ताजा घटनाक्रम पंडराक क्षेत्र से सामने आया है, जहां बाहुबली नेता और राजद से जुड़े सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के काफिले पर अचानक हमला किया गया। 


इस घटना में पथरबाजी भी हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, रविवार की सुबह सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी अपने समर्थकों के साथ पंडारक इलाके में चुनाव प्रचार कर रही थी, तभी अनजान बदमाशों ने उनके काफिले को घेर लिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमले में वाहन क्षतिग्रस्त हुए और एक शख्स घायल भी हुआ है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दौरान लोगों में अफरातफरी मच गई और कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बढ़ गया है। पंडराक और आसपास के कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और निगरानी बढ़ा दी है।