राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ?
15-Mar-2026 03:55 PM
By First Bihar
DESK: एक सनकी बाप ने अपनी सगी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह किसी दूसरे लड़के से मोबाइल पर बात कर रही थी। घर में रखे हंसिया से बाप ने 23 वर्षीया बेटी का गला काट उसे मौत की नींद सुला दिया। बेटी की हत्या करने के बाद उसने घटना को छिपाने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस की तफ्तीश में सब कुछ सामने आ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। कलयुगी बाप की इस करतूत से हर कोई हैरान हैं।
बेटी को मौत के घाट उतारने की यह घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र स्थित सिंहोरिया गांव की है। जहां एक सनकी बाप ने बेटी को सजा-ए- मौत दे दी। गला को हंसिया (धारदार हथियार) से काट डाला। आरोपी बाप ने एक बार नहीं बल्कि कई बार धारदार हथियार से हमला किया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। जिसके बाद घरवाले उसे लेकर पिपराइच स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गये। जहां युवती की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गयी।
आरोपी ने बेटी की हत्या की बात को छुपाने की भरपूर कोशिश की। पुलिस को बताया कि उसकी बेटी हंसिया पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गयी थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। लेकिन पुलिस को उसके बात पर जरा भी विश्वास नही हुआ। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। घटना की सच्चाई सामने आने से हर कोई हैरान रह गया। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था एक बाप इस तरह का कांड कर सकता है। पुलिस ने आरोपी बाप को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
आरोपी की पहचान कमलेश भारती और बेटी की नेहा भारती के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नेहा किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी। कमलेश को यह पसंद नहीं था कि उसकी बेटी गैर मर्द से बात करे। जब उसने बेटी से इस संबंध में बात की तब दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। गुस्से में आन के बाद पिता ने बेटी को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद हंसिया से नेहा पर हमला कर दिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।