ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश

Bihar Crime News: बिहार में बर्थडे पार्टी के दौरान महापाप, नाबालिग के साथ दो दरिंदों ने किया गंदा काम; जन्मदिन के जश्न में दब गईं चीखें

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण में एक नाबालिग लड़की के साथ बर्थडे पार्टी के दौरान गैंगरेप की घटना हुई है. दो लड़कों ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया है.

29-Nov-2025 07:07 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की हैवानियत का मामला सामने आया है। दो दरिंदों ने लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी सहेली की फुआ के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद मुख्य आरोपी कमलेश और उसके साथी नीतीश ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। 


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नीतीश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी कमलेश फरार है और उसकी तलाश जारी है। घटना के बाद पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए GMCH बेतिया भेजा गया, जहां मेडिकल जांच कराई गई है।


नौरंगिया थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि पीड़िता की आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बगहा एसपी के निर्देश पर मामले में विशेष निगरानी रखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।