कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
18-Jan-2025 02:04 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Breaking News: अपहरण और जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में फरार बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम और नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे की मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने बेतिया एसपी ऑफिस पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।
दरअसल, बीते शनिवार को बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने हथियार के बल पर शिवपूजन महतो को अगवा कर लिया था। इसके बाद पिन्नू ने स्टांप पेपर पर शिवपूजन महतो से उसकी जमीन लिखवा ली और बाद में उसके साथ मारपीट करते हुए छोड़ दिया। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना में मंत्री के भाई के खिलाफ केस दर्ज किया था।
अपहरण के मामले में बेतिया की कोर्ट ने पिन्नू के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी कर दिया था। शनिवार की सुबह बेतिया पुलिस वारंट का तामिला करने के लिए पिन्नू के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची और उसके घर पर इश्तेहात चश्पा किया। इसके बाद भी अगर उसने पुलिस या कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं किया होता तो उसके घर पर बुलडोजर चलाकर कुर्की की कार्रवाई की जाती लेकिन इसी बीच वह बेतिया एसपी के कार्यालय पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
तीन दिन पहले भी पिन्नू बेतिया की कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था लेकिन पुलिस को देखकर फरार हो गया था। बता दें कि यह पहला मौका है जब रवि कुमार उर्फ पिन्नू के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ है। पिन्नू के ऊपर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे लेकिन मंत्री का भाई होने के कारण पुलिस उसे हाथ लगाने से भी डर रही थी। मीडिया में खबरें आने और विपक्ष के दवाब बनाने के बाद आखिकार पिन्नू ने पुलिस के सामने सरेंडर कर ही दिया है।