ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / munger crime news: मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 5 गिरफ्तार

munger crime news: मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 5 गिरफ्तार

मुंगेर में आए दिन पुलिस मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करती है इस बार भी खुलासा किया गया है। हथियार और उपकरणों के साथ 5 धंधेबाजों को पुलिस ने दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है।

25-Jan-2025 04:59 PM

By First Bihar

munger crime news: मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। हथियार और उपकरण के साथ 5 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनगढ़ में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कंचनगढ़ निवासी स्वर्गीय अश्विनी प्रसाद यादव के बेटे शिवम यादव के घर पर हथियार बनाने का धंधा चल रहा है। 


इसी सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर मुंगेर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने जब शिवम के घर पर छापेमारी की तब पुलिस भी अचंभित हो गई। घर में हथियार बनाने का कारखाना चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर निर्माण कार्य में जुटे हथियार निर्माता और धंधंबाज सहित 5 को गिरफ्तार किया। 


वहां से पुलिस ने 01 लोहे का हैण्ड ड्रील मशीन, 01 अर्द्धनिर्मित कट्टा, 05 लोहे का बना अर्द्धनिर्मित बैरल, 13 लोहे का अर्द्धनिर्मित ट्रिगर, 02 मोबाईल फोन, अन्य छोटे-बड़े हथियार बनाने वाले औजार बरामद किया है। पुलिस अब गिरफ्तार पांचों से पूछताछ कर उसके सिंडिकेट का पता लगा रही है। 


सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मुंगेर पुलिस लगातार अवैध हथियार निर्माताओं के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसके चलते हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस को सफलता भी मिल रही है। शिवम यादव के घर पर कब से हथियार बनाने का काम चल रहा था इसका पता लगाया जा रहा है और उसके सिंडिकेट को भी खंगाला जा रहा है।