बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
21-Jan-2025 08:32 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Meerut crime news: यूपी के मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। पुलिस की कार्रवाई में चार बदमाशों के मारे जाने की खबर है। इनमें से दो हरियाणा के रहने वाले हैं। वहीं एक लाख का इनामी अरशद सहारनपुर जिले के बाढ़ी माजरा का रहने वाला है। चौथे बदमाश की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सोमवार देर रात करीब दो बजे एसटीएफ मेरठ की टीम ने शामली के झिंझाना क्षेत्र में मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद निवासी बाढ़ी माजरा सहारनपुर और उसके तीन साथियों मंजीत, सतीश और एक अन्य को घेर लिया। जिसके बाद अरशद और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
एसटीएफ की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए में 4 बदमाशों को ढेर कर दिया। एएसपी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि जवाबी फायरिंग में एक लाख के इनामी अरशद समेत चारों बदमाशों की मौत हो गई है। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील के पेट में तीन गोलियां लगीं। उन्हें करनाल के अमृतधारा अस्पताल ले जाया गया,जहां उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। आपको बता दें कि अरशद पर हत्या, डकैती, लूट के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।