ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / crime / क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस...

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक डॉक्टर पर क्लीनिक की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने डॉक्टर समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

22-Mar-2026 04:59 PM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर अपने क्लीनिक की आड़ में कथित रूप से सेक्स रैकेट चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह 300 से 400 रुपये फीस लेकर इस अवैध गतिविधि के लिए जगह उपलब्ध कराता था।


मामला मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित एल-ब्लॉक का है। स्थानीय लोगों को काफी समय से इस क्लीनिक में हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर शक था, क्योंकि यहां अक्सर ऐसे युवक-युवतियां आते-जाते देखे जाते थे जो मरीज नहीं लगते थे। शनिवार दोपहर जब बड़ी संख्या में युवक-युवतियां वहां पहुंचे, तो लोगों का शक यकीन में बदल गया।


इसके बाद आसपास के लोगों ने क्लीनिक को चारों ओर से घेर लिया और अंदर मौजूद युवक-युवतियों को बाहर निकालकर उनसे पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे अपनी मौजूदगी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने सभी को वापस क्लीनिक के अंदर बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर सहित पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। कुछ लोगों ने आरोपियों की पिटाई भी की थी, जिसे पुलिस ने रोकते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर ने यह जगह किराये पर ली थी और पिछले कई महीनों से यहां अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा था। पुलिस ने डॉक्टर से गहन पूछताछ की है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।