ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / crime / पटना : मौज-मस्ती और गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए बना मोबाइल...

पटना : मौज-मस्ती और गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए बना मोबाइल स्नैचर, पुलिस ने किया अरेस्ट

12-Feb-2021 09:06 AM

PATNA : पटना पुलिस ने  दो मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकड़े गए आरोपितों में रूपसपुर का साहिल कुमार तथा सनोज कुमार शामिल हैं.इन्होंने दानापुर से एयरपोर्ट क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस ने इनके पास से तीन महंगे मोबाइल भी बरामद किए हैं. पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि ये सभी मौज-मस्ती, नशा करने के साथ गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए मोबाइल झपटने का काम करते थे. 

दरअसल ये दोनों गुरुवार की दोपहर फुलवारीशरीफ गुमटी के पास से एक राहगीर से मोबाइल झपट कर भागने लगे, तभी पीड़ित ने शोर मचाया तो ये फुलवारीशरीफ गुमटी से जगदेव पथ की ओर भागने लगे. आवाज सुनकर तिराहे पर मौजूद गश्ती दल के सिपाहियों ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों की बाइक फिसल गई और ये  हड़बड़ा कर गिर पड़े.  

पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि वह मोबाइल झपटकर भाग रहे थे. तलाशी लेने पर उनके पास से तीन मोबाइल बरामद हुआ और इन्होंने बताया कि ये मोबाइल राहगीरों से झपटा गया है. पूछताछ में दोनों ने यह भी बताया कि वे नशे के आदी हैं. मौज-मस्ती करने के साथ ही गर्लफ्रेंड को मंहगे कपड़े दिलाने, होटलों में खाना खिलाने सहित अन्य डिमांड पूरी करने के लिए पिछले कई माह से मोबाइल झपट रहे हैं. महंगे मोबाइल वह दो-चार हजार रुपये में ही बेच देते थे. इसके एवज में मिले पैसों से वह अपने व गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करते थे.