भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन
23-Mar-2026 07:39 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: यूट्यूबर और जन सुराज से जुड़े मनीष कश्यप एक नए कानूनी विवाद में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र में पुल निर्माण कार्य करा रही उत्तर प्रदेश की त्रिभुवन नारायण सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक कर्मी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में मनीष कश्यप समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार के अनुसार, गोमती नगर (उत्तर प्रदेश) निवासी संजीत कुमार सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से रमेश यादव की मां मुस्मात फुलंती देवी ने भी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी संजीत कुमार सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और पैसे चोरी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी का आरोप है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मनीष कश्यप ने 10 लाख रुपये चंदे की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर काम बंद कराने की धमकी दी थी। आरोप के मुताबिक, मनीष कश्यप 10–15 लोगों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे, वहां वीडियो बनाते हुए गाली-गलौज की और काम रुकवाने की चेतावनी दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि मनीष कश्यप अपने सहयोगियों के साथ मनुआपुल-रतवल मार्ग स्थित चमैनिया पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अभद्र व्यवहार किया और काम बंद कराने की धमकी दी।
इसके अलावा, 20 मार्च को नवलपुर बाजार में निर्माण सामग्री खरीदने गए संजीत कुमार सिंह के साथ विशाल गुप्ता, बिट्टू, प्रसाद और राजेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल, दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।