ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / crime / मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत का मामला: चारों आरोपियों को कोर्ट ने...

मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत का मामला: चारों आरोपियों को कोर्ट ने 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

21-Jul-2023 06:35 PM

By First Bihar

DESK: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट ने 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान उस वीडियो से हुई है, जिसमें दोनों महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घूमाया जा रहा था। वारदात के वक्त चारों भीड़ में शामिल थे।


दरअसल, मणिपुर में इन दिनों जातीय हिंसा चरम पर पहुंच गई है। हिंसा के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसे देखकर पूरा देश शर्मसार हो गया। इस वायरल वीडियों में दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो 4 मई का है और दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से आती हैं वहीं जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय के हैं।


वायरल वीडियो की जांच के बाद मणिपुर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक की पहचान 32 वर्षीय हुईरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है वहीं अन्य तीनों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाउबल के नोंगपोक सेकमाई थाने में अपहरण, गैगरेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया है और अन्य दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कोशिश कर रही है। 


बता दें कि इस शर्मनाक घटना के बाद खुद पीएम मोदी को सामने आकर जबाव देना पड़ा था और उन्होंने कहा था कि इस घटना से उनका हृदय पीड़ा और क्रोध से भर गया है। उन्होंने कहा था कि गुनाह करने वाले कितने और कौन हैं, वो अपनी जगह पर हैं पर बेइज्जती पूरे देश की हुई है। उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया था कि वो अपने राज्यों में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करें। पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि दोषी किसी भी हाल में बख्से नहीं जाएंगे।