ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर

Home / crime / महिला दारोगा से छेड़खानी करता है इंस्पेक्टर, चैट हुआ वायरल, SI ने कहा-...

महिला दारोगा से छेड़खानी करता है इंस्पेक्टर, चैट हुआ वायरल, SI ने कहा- मैं आपकी बेटी जैसी हूं

15-Mar-2023 03:35 PM

By First Bihar

DESK: पुलिस महकमा अक्सर अपने कारनामों के कारण चर्चा में बना रहता है। उत्तर प्रदेश में पुलिस का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। यहां एक महिला दारोगा ने एक इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला दारोगा ने नोएडा की महिला सुरक्षा डीसीपी को पत्र लिखकर अपनी व्यथा बताई है। महिला दारोगा ने इंस्पेक्टर पर बैड टच करने के साथ ही छेड़खानी और गलत मैसेजेज करने का भी आरोप लगाया है।


पीड़ित महिला दारोगा नोएडा के थाना फेस 2 में तैनात है। महिला दारोगा ने अपनी शिकायत में लिखा है कि, ‘थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मुझे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे हैं। होलिका दहन यानी 7 मार्च को मेरी ड्यूटी ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में लगी हुई थी, लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने ड्यूटी हटाकर मुझे अपने साथ रखा और अगले दिन रंग लगाने के बहाने बैड टच किया। 'जब इंस्पेक्टर ने बैड टच किया तो मैंने उनसे कहा कि सर आपको अपनी सीमाओं में रहना चाहिए, एसएचओ हैं तो अपनी पद की गरिमा बनाए रखिए, मैं आपकी बेटी के बराबर हूं, इतना आपको पता होना चाहिए... इसके बावजूद इंस्पेक्टर नहीं समझे और वह वॉट्सऐप पर मैसेज करने लगे।'


पीड़ित महिला दारोगा ने इंस्पेक्टर के खिलाफ DCP महिला सुरक्षा को लिखित शिकायत की है। महिला दारोगा ने होली के दिन रंग लगाने बहाने भी छेड़छाड़ का आरोप है। थाना प्रभारी की वॉट्सऐप चैट भी वायरल हो गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।