ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / crime / सुशांत केस की सीबीआई जांच का महाराष्ट्र सरकार ने किया विरोध, सुप्रीम कोर्ट...

सुशांत केस की सीबीआई जांच का महाराष्ट्र सरकार ने किया विरोध, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब

08-Aug-2020 02:19 PM

DELHI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत के मामले की सीबीआई जांच कराए जाने का महाराष्ट्र सरकार ने विरोध किया है। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में आज जवाब दाखिल किया गया है जिसमें सीबीआई जांच की अनुशंसा को गलत बताया गया है। 


सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जो जवाब दिया गया है उसमें सीबीआई जांच पर सवाल उठाए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने ना केवल सीबीआई जांच का विरोध किया है बल्कि यह भी कहा है कि बिहार सरकार नए नियमों के खिलाफ जाकर काम किया है। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि सुशांत सिंह के मामले में पटना के अंदर केवल जीरो एफआईआर दर्ज करने का अधिकार था लेकिन इस मामले को बिहार सरकार ने सीबीआई जांच के लिए भेज दिया। महाराष्ट्र सरकार का तर्क है कि एफआईआर दर्ज कर बिहार सरकार केवल हमारे पास जांच के लिए भेज सकती थी। लेकिन उसने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी। 




आपको बता दें कि सुशांत मामले में आरोपों से घिरी एक्ट्रेस प्रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट के अंदर याचिका दायर की है। याचिका पर महाराष्ट्र सरकार ने भी बिहार सरकार के बाद कैविएट लगाई थी। इस मामले में सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को अपनी अपनी तरफ से हलफनामा देने को कहा था। अब महाराष्ट्र सरकार ने अपनी तरफ से जवाब दाखिल कर दिया है।