लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
25-Jan-2026 07:55 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गयाजी शहर स्थित मगध कॉलोनी रोड नंबर 17 के निवासियों के घरों में रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने पत्थरबाजी और फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। घटना 24 जनवरी की रात 8 बजे पानी टंकी के समीप हुई।
स्थानीय निवासी मनजीत कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि अचानक 30-40 उपद्रवी उनके घर और आसपास के घरों में घुसकर पत्थरबाजी और फायरिंग करने लगे। इस दौरान घरों में मौजूद महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बदमाशों ने रंगदारी की महीनावारी रकम की मांग करते हुए धमकी। कॉलोनी के आसपास बदमाश जमात बनाकर रहते हैं और ड्रग्स का धंधा करते हैं, जिससे स्थानीय युवाओं में भी ड्रग्स की लत बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि घटना की सूचना देने के 2 घंटे बाद ही पुलिस पहुंची, जबकि कई वर्षों से ये उपद्रवी ड्रग्स के सेवन और धंधे में लिप्त हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन कारवाई नहीं करता है, तो वह स्वयं मोर्चा संभालेंगे।
रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी