ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?

Home / crime / फौजी पति ने करायी पत्नी की हत्या, 5 लाख की सुपारी देकर कराया...

फौजी पति ने करायी पत्नी की हत्या, 5 लाख की सुपारी देकर कराया मर्डर

22-Jan-2021 05:43 PM

DESK: पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात मध्य प्रदेश में सामने आई है. जहां पत्नी से पीछा छुड़ाने के मकसद से एक फौजी पति ने सुपारी किलरों की मदद से उसकी हत्या करवा दी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। 


14 जनवरी को फेंका मिला था शव

14 जनवरी को सुसनेर थाना क्षेत्र से नग्न अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की बात सामने आते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अनुसंधान तेज कर दी। 


मृतका की पहचान के बाद मामले का हुआ खुलासा

महिला की पहचान करना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी। जिसे लेकर पुलिस ने हर जगहों पर पोस्टर लगवाए और आसपास के गांव में जाकर लोगों से पूछताछ की तभी इस दौरान पता चला की महिला पगारिया ग्राम की रहने वाली है। जिसके बाद मृतका के मकान मालिक से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मृतका के पति का नाम अर्जुन है जो सेना का जवान है। वही मृतका की पहचान कामाक्षी के रूप में हुई जो छिंदवाड़ा की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों से शव की शिनाख्त करवाई गई। मृतका के भाई ने बताया कि शादी का झांसा देकर फौजी अर्जुन ने उनकी बहन के साथ अवैध संबंध बनाए जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। जिसके बाद पुलिस की डर से अर्जुन ने आर्य समाज मंदिर में कामाक्षी के साथ शादी कर ली। लेकिन इस संबंध को छिपाने और पत्नी से पीछा छुड़ाने के मकसद से उसने तीन लोगों को 5 लाख रुपये की सुपारी दे दी। जिसके बाद हत्या को अंजाम देने के लिए तीनों आरोपियों ने षडयंत्र रचना शुरू कर दी जिसमें वे कामयाब भी हो गए। तीनों आरोपियों ने कामाक्षी से कहा कि उसका पति उसे बुला रहा है और बहला फुसलाकर उसे जबरन कार में बैठा लिया। सेमली हरनावदा जंगल में गला घोंटकर कामाक्षी की हत्या कर दी और शव को छुपाने के उद्धेश्य से पालड़ाजंगल में फेंक दिया गया...

 

7 दिनों बाद हुआ मामले का खुलासा

घटना के सात दिनों के बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ। एसपी राकेश सागर ने बताया कि मृतका के पति ने ही 5 लाख रुपये की सुपारी देकर पत्नी की हत्या करवाई थी। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि आरोपी पति अब भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।