ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा; विकास का बनेगा मुख्य केंद्र Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा; विकास का बनेगा मुख्य केंद्र Bihar BPSC TRE-1 : बिना मास्टर डिग्री के ही हाई स्कूल में बन गए कंप्यूटर टीचर, ऐसे सच आया सामने; अब DEO ने जारी किया यह आदेश 'हमको रसगुल्ला काहे नहीं मिला ....', शादी में नहीं मिला मिठाई तो जमकर चले लात -घूंसे; वीडियो हुआ वायरल Bhagalpur Metro : 22 स्टेशन, 3 लाइनें और 2 कॉरिडोर: भागलपुर मेट्रो अपडेट 2026 – जानिए पूरी जानकारी बिहार में शराबबंदी हुई बेहाल: शराब तस्कर निकला पुलिस का जवान, बीयर की खेप के साथ मेयर के सरकारी और प्राइवेट बॉडीगार्ड अरेस्ट बिहार में शराबबंदी हुई बेहाल: शराब तस्कर निकला पुलिस का जवान, बीयर की खेप के साथ मेयर के सरकारी और प्राइवेट बॉडीगार्ड अरेस्ट डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, बिहार पुलिस के ASI पर गिरी गाज; वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया बड़ा एक्शन डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करना पड़ा भारी, बिहार पुलिस के ASI पर गिरी गाज; वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया बड़ा एक्शन Bihar crime news : 5000 रुपये के कर्ज को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, मातम का माहौल; जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, बाल-बाल बची दवा कारोबारी की जान

Bihar Crime News: मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर में दिनदहाड़े दवा दुकानदार पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। दुकानदार बाल-बाल बच गया, पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News

25-Feb-2026 11:59 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव में दिनदहाड़े एक दवा कारोबारी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस हमले में दुकानदार बाल-बाल बच गया।


फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटती देख अपराधी मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधुबनी की ओर से एक बाइक पर दो अपराधी सवार होकर आए थे। बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठा बदमाश फायरिंग कर रहा था।


घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी वन अमित कुमार और रहिका थाना अध्यक्ष आनंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए गए हैं। 


पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गांव के ही परीक्षण पासवान को निशाना बनाया, जो गांव में दवा की दुकान चलाते हैं।