ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार के दबंग नेता ने पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे को सरेआम मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद वार्ड पार्षद ने पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है. पुलिस की टीम मौके पर कैंप कर रही है.

Bihar Crime News

06-Mar-2025 04:00 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से निकलकर सामने आ रही है, जहां एक दबंग वार्ड पार्षद ने पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे को सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान करीब 6 राउंड फायरिंग की गई है। ताबड़तोड़ फायरिंग के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के एक निजी बस स्टैंड की है।


बताया जा रहा है कि आरोपी वार्ड पार्षद और पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे के बीच काली मंदिर और निजी बस स्टैंड को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद की मुख्य वजह बस स्टैंड और काली मंदिर के आसपास अवैध तरीके से सजी कई दुकानें हैं। बस स्टैंड में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्ष दुकानदारों से वसूली में लगे हुए थे। जिसमें एक पक्ष पूर्व वार्ड पार्षद कैलाश शाह है तो दूसरा पक्ष नगर निगम के वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद आशीष झा बताया जाता है।


पूर्व वार्ड पार्षद कैलाश शाह के बेटे आदित्य कुमार गुप्ता पर वार्ड पार्षद आशीष झा के द्वारा अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर गोली चलाने का आरोप है। गोली आदित्य कुमार गुप्ता के दाहिने पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। तकरीबन 6 दर्जन के आसपास वहां पर फायरिंग हुई। फायरिंग की आवाज से लोग इधर-उधर भागने लगे। आनन फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मधुबनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस की कई टीमें आरोपी वार्ड पार्षद आशीष झा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। गोलीबारी की इस घटना के बाद आसपास के लोग सहमे हुए हैं। गोली चलने से इस इलाके में दशक का माहौल व्याप्त है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव