मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-Feb-2025 07:54 PM
By First Bihar
Bihar News: मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के चौसा पूर्वी पंचायत में मामूली विवाद में दो गुटों के बीच जमकर झड़प और पथराव हो गयी। इस दौरान घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी असामाजिक तत्वों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। पुलिस टीम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले एक शादी समारोह में टेंट लगाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आज दोनों गुट के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया और जमकर लाठी डंडे चले। मधेपुरा एसपी संदीप सिंह पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और किसी तरह से मामले को शांत कराया।
इस मामले मे पुलिस ने तत्काल 24 लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर एसपी संदीप सिंह ने बताया की दो गुटों मे मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया था। फिलहाल 24 लोगों को हिरासत मे लिया गया है। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि घटना में कुछ लोगों ने पुलिस वैन पर भी हमला किया है, जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात हैं और खुद एसपी भी कैम्प कर रहे हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।