ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, बॉयफ्रेंड ने घर बुलाकर...

Bihar Crime News: बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, बॉयफ्रेंड ने घर बुलाकर चार दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; मंदिर परिसर में बेहोश मिली लड़की

Bihar Crime News: मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है.

29-Jan-2026 09:23 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रविवार की शाम छात्रा बेहोशी की हालत में मंदिर परिसर के पास मिली। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।  


दो दिनों तक बेहोश रहने के बाद बुधवार को छात्रा ने बयान दिया कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे बुलाया और अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मुख्य आरोपी रौशन कुमार का नाम लिया, जो शंकरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर का निवासी है।  


पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत पांच नामजद सहित अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया। एसपी संदीप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।  


घटना स्थल सिंहेश्वर मंदिर परिसर है, जहां हर रविवार को गंगा महाआरती के दौरान भीड़ रहती है। छात्रा वहां कैसे पहुंची, यह अब भी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस महकमा मामले के सामने आने के बाद सक्रिय हो गया है और जांच तेज कर दी गई है।