ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान!

Home / crime / बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया,...

बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Bihar Crime News: मधेपुरा में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को दफना दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पतिर खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

06-Apr-2026 05:08 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत बेलारी थाना क्षेत्र के गंगारही वार्ड संख्या 4 में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव को घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांसवाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिया।


मृतका की पहचान त्रिफुल देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति सुरेश ऋषिदेव है। सोमवार सुबह जब महिला घर में नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच मामले ने उस समय सनसनीखेज मोड़ ले लिया जब खुद आरोपी पति ने हत्या की बात कबूल कर ली।


बताया जा रहा है कि सुरेश ऋषिदेव ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को बांसवाड़ी में छिपा दिया और फिर सीधे थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी इस स्वीकारोक्ति के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बांसवाड़ी से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जो इस खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


मामले को लेकर एसपी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस निर्मम घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।