ब्रेकिंग न्यूज़

अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Bihar News: बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात: बंगाल और महाराष्ट्र का सफर होगा आसान, जानिए रुट और टाइम-टेबल Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस

Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस

Bihar Crime News: मधेपुरा में जाम में फंसी कार की डिक्की से सीएसपी संचालक के 5.29 लाख रुपये उड़ा लिए गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Bihar Crime News

19-Feb-2026 06:45 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। भर्राही थाना क्षेत्र के बिरैली बाजार वार्ड नंबर 05 निवासी अनमोल कुमार मेहता, जो घर पर एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) चलाते हैं, उनके साथ जाम में खड़ी कार की डिक्की से 5 लाख 29 हजार 921 रुपये से भरा बैग उड़ा लिया गया।


पीड़ित के अनुसार, वे एसबीआई एडीबी ब्रांच मधेपुरा से निकासी कर लौट रहे थे। बैंक से राशि लेकर वे अपनी ऑल्टो K10 से सिंहेश्वर की ओर जा रहे थे। कर्पूरी चौक से आगे सिंहेश्वर पेट्रोल पंप के दक्षिण और टेम्पो स्टैंड के उत्तर की ओर भीषण जाम लगा हुआ था। गाड़ियां रुक-रुक कर चल रही थीं। 


इसी दौरान अज्ञात चोर ने गाड़ी की डिक्की खोलकर रुपये से भरा बैग निकाल लिया और नारियल फार्म की ओर भाग गया। जब तक अनमोल कुमार सीट बेल्ट खोलकर बाहर निकले और शोर मचाया, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। आसपास के दुकानदारों ने भी पीछा किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।


चोरी गए बैग में नकदी के अलावा पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और जमीन का मूल कबाला समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। पीड़ित ने बताया कि वे हाउस लोन के सिलसिले में दस्तावेज बैंक में दिखाकर उसी बैग में रखे थे। मामले की सूचना स्थानीय थाने को दे दी गई है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।