मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
04-Mar-2025 10:18 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: खबर बिहार के मधेपुरा से आ रही है, जहां बदमाशों ने खूनी खेल खेला है। अपराधियों ने चलती बाइक पर गोली मारकर एक युवती की जान ले ली है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना भर्राही थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर बुधमा चौक के पास की है।
मृतक युवती की पहचान मुरलीगंज के रहिका टोला के वार्ड संख्या तीन निवासी मनोज कुमार झा की 27 साल के बेटी हिना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार झा अपनी बेटी हिना को साथ लेकर बाइक से मधेपुरा जा रहे थे, तभी एनएच 107 पर बुधमा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने हिना को पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही हिना बाइक से नीचे गिर गई।
बेटी के बाइक से गिरने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और पिता भी बाइक से नीचे आ गए। स्थानीय लोगों ने घायल बाप-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हिना को मृत घोषित कर दिया जबकि पिता का इलाज जारी है। गोली हिना की पीठ को छेदते हुए बाहर निकल गई थी। पिता ने इस घटना के पीछे के कारणों को बताने असमर्थता जताई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में जुट गई है। किस कारण से इस वारदात को अंजाम दिया गया फिलहाल पुलिस इस सवाल का जवाब भी तलाश रही है। उधर, मृतक युवती के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।