ब्रेकिंग न्यूज़

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, पूर्व मुखिया पति को गोलियों से भूना; हत्या की वारदात से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. मधेपुरा में बेखौफ अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया के पति की गोली माकर जान ले ली.

24-Apr-2025 12:15 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा में बुधवार रात पूर्व मुखिया अर्चना कुमारी के पति संजय कुमार भगत उर्फ बमबम भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद कोहराम मच गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार हंगामा किया है। घटना रतवारा थाना क्षेत्र स्थित सोनामुखी की है।


बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले बमबम भगत अपने कुछ साथियों के साथ सोनामुखी कचहरी के पास भुट्टा पका कर खा रहे थे। इसके बाद जब वह कचहरी के सामने स्थित एक पान दुकान पर पान खाने गए और सड़क पर लौटने लगे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। 


बदमाशों ने उनके सिर, मुंह, सीने और अन्य हिस्सों में लगभग पांच गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय उनकी पत्नी और बच्चे खगड़िया स्थित मायके में थे। हत्या की खबर फैलते ही गुरुवार की सुबह सोनामुखी बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और ग्रामीणों ने सड़कों को जाम कर आक्रोश जताया। लोग हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी देर रात से ही जांच में जुटे हुए हैं। इस हत्या से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग फिलहाल घटना को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।